
Bank Holidays in September 2023: अगले महीने सितम्बर में 16 दिन बैंकें बंद रहेगी, ऐसे में यदि आप अगस्त में बैंक के ज़रूरी काम करवाना चाह रहे हैं तो इन छुट्टियों के बारें में जानना ज़रूरी है, नहीं तो बैंक जाने के बाद पता चले की आज बैंक बंद है और आप परेशान हो, 16 दिन बंद होने वाली बैंकों की लिस्ट में देश की सरकारी और गैर सरकारी बैंकें शामिल है, हालाँकि बैंकें बंद होने के बाद भी ऑनलाइन बैंकिंग की मदद से बैंक का काम ऑनलाइन हो सकता है. 16 दिनों की इन छुट्टियों में 4 दिन रविवार और 2 दिन शनिवार की वजह से शामिल है.
इस वजह बैंके बंद रहेंगी
भारतीय रिजर्ब बैंक की लिस्ट में 16 दिनों की छुट्टियों में 4 दिन रविवार और 2 दिन दूसरे शनिवार की वजह से बैंके वैसे ही बंद रहेंगी, इसके साथ सितम्बर में ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी की वजह से भी बैंके बंद रहेगी, इसकी जानकारी आप RBI और बैंक की साइडें पर प्राप्त कर सकते हैं. बैंक बंद रहने के बावजूद नेट बैंकिंग, यूपीआई और कार्ड के ज़रिये बैंकिंग का सारा काम किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: सीनियर सिटीजन्स को ये बैंकें दे रही अधिक ब्याज दर से रिटर्न
Bank Holidays in September 2023
तारीख़ | बंद रहने की वजह | कहाँ बंद रहेगी |
---|---|---|
3 सितम्बर | रविवार | सभी जगह |
6 सितम्बर | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी | भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद और पटना |
7 सितम्बर | जन्माष्टमी (श्रावण वद-8) | ज्यादातर जगह |
9 सितम्बर | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
10 सितम्बर | रविवार | सभी जगह |
17 सितम्बर | रविवार | सभी जगह |
18 सितम्बर | वरसिद्धि विनायक व्रत/ विनायक चतुर्थी | बेंगलुरु और हैदराबाद |
19 सितम्बर | गणेश चतुर्थी/ संवत्सरी (चतुर्थ पक्ष) | अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पणजी |
20 सितम्बर | गणेश चतुर्थी(दूसरा दिन)/ नुवाखाई | भुवनेश्वर और पणजी |
22 सितम्बर | श्री नारायण गुरु समाधि दिवस | कोच्चि और तिरुवनंतपुरम |
23 सितम्बर | चौथा शनिवार और महाराजा हरि का जन्मदिन | सभी जगह |
24 सितम्बर | रविवार | सभी जगह |
25 सितम्बर | श्री नारायण गुरु समाधि दिवस | गुवाहाटी |
27 सितम्बर | ईद-ए-शेरिफ | जम्मू, कोचि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम |
28 सितम्बर | ईद-ए-मिलाद | ज्यादातर जगह |
29 सितम्बर | ईद-ए-मिलाद-उल-नवी के बाद | गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर |
ये भी पढ़ें: भारत की 10 बड़ी बैंकें कौन सी है? जानें