BOB FD Interest Rate 2023: बैंक ऑफ़ बड़ोदा की FD पर नई ब्याज दरें लागू

BOB FD Interest Rate 2023: New Fixed Deposit Interest Rate: देश की बड़ी-बड़ी सरकारी बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपाजिट पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है, ऐसे में यह एक बेहतरीन मौका है उन लोगों के लिए जो बिना किसी रिश्क के एक सुरखित जगह पर निवेश करना चाहते है, क्योंकि FD एक बेहतरीन निवेश होता है जो जोख़िम से बचना चाहते हैं. अतः देश की बड़ी बैंकों ने रेपो रेट को देखते हुए और अपनी तीसरी तिमाही के मुनाफ़े को देखते हुए FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी है. आइये जानते हैं वो कौन बैंकें है जो FD पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ाया है.

BOB FD Interest Rate

एफ़डी पर नई ब्याज दरों में BOB, PNB और SBI जैसी बड़ी बैंकों ने नए साल के मौके को देखते हुए FD पर मिल रहे इंटरेस्ट रेट में बढ़ोत्तरी की है, बैंक ऑफ़ बड़ोदा अपने ग्राहकों के लिए नई FD इंटरेस्ट के तहत 3 फ़ीसदी से 7.55 फ़ीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रही हैं वहीँ पर पंजाब नेशनल बैंक भी अपने एफ़डी ग्राहकों के लिए 7.25 फ़ीसदी की ब्याज दर से रिटर्न दे रही है, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भी अपने एफ़डी ग्राहकों को नई ब्याज दर के तहत 3 फ़ीसदी से 7.25 फ़ीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रही है.

बैंक ऑफ़ बड़ोदा की FD पर नई ब्याज दरें। BOB FD Interest Rate

बैंक ऑफ़ बड़ोदा की 444 दिन (बड़ोदा तिरंगा डिपाजिट स्कीम) की FD पर 6.75 फ़ीसदी की ब्याज दर प्रदान कर रहा है वहीँ पर 555 दिन (बड़ोदा तिरंगा डिपाजिट स्कीम) की FD पर भी 6.75 फ़ीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है, BOB की इसी स्कीम में सीनियर सिटीजन को 7.25 फ़ीसदी की ब्याज दर मिल रही है, इसके अलावा 399 दिन (बड़ोदा तिरंगा प्लस डिपाजिट स्कीम) की FD पर आम लोगों के लिए 7.05 फ़ीसदी की ब्याज दर मिल रही है और सीनियर सिटीजन को 7.55 फ़ीसदी की ब्याज दर मिल रही है.

यह भी पढ़ें: पंजाब नेशनल बैंक की FD पर नई ब्याज दरें

अवधिBOB एफ़डी रेट (आम नागरिक के लिए)BOB एफ़डी रेट (सीनियर सिटीजन लिए)
7 दिन से 14 दिन3.00%3.50%
14 दिन से 45 दिन3.00%3.50%
46 दिन से 90 दिन4.50%5.00%
91 से 180 दिन4.50%5.00%
181 से 210 दिन5.25%5.75%
211 से 270 दिन5.75%6.25%
271 दिन से 1 वर्ष5.75%6.25%
1 वर्ष6.75%7.25%
1 वर्ष से 400 दिन6.75%7.25%
400 दिन से 2 वर्ष6.75%7.25%
2 वर्ष से 3 वर्ष6.75%7.25%
3 वर्ष से 5 वर्ष6.25%6.90%
5 वर्ष से 10 वर्ष6.25%7.25%
444 दिन (बड़ोदा तिरंगा डिपाजिट स्कीम)6.75%7.25%
555 दिन (बड़ोदा तिरंगा डिपाजिट स्कीम)6.75%7.25%
399 दिन (बड़ोदा तिरंगा प्लस डिपाजिट स्कीम)7.05%7.55%
BOB FD INTEREST RATE

ये भी पढ़ें: SBI की एफ़डी पर नई ब्याज दरें लागू

Leave a Comment