Kotak Mahindra FD Interest Rates: कोटक महिंद्रा बैंक ने FD पर बढ़ाई ब्याज दरें, अब इतना मिलेगा रिटर्न

Kotak Mahindra Bank FD Interest Rates: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने FD पर ब्याज दरों में इजाफ़ा किया है, लीडिंग प्राइवेट सेक्टर की यह बैंक (Kotak Mahindra Bank) अपने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में 7% तक बढ़ाया है. कोटक महिंद्रा बैंक ने 2 करोड़ रूपए से कम FD पर ब्याज दरों को आम निवेशकों के लिए 7% और सीनियर सिटीजन के लिए 7.50% तक बढ़ाया है.

Kotak Mahindra FD Interest Rates

इस बात की जानकारी बैंक के ऑफिसियल पर उपलब्ध है, बैंक के अनुसार, नई ब्याज दरों को 28 दिसंबर 2022 से लागू हो गया है, ऐसे में अगर आप बिना किसी रिस्क के फिक्स्ड डिपॉजिट के माध्यम से अपने पैसों को निवेश कर सकते है, और आने वाले समय में अच्छे मुनाफ़े कमा सकते है. नीचे दी गई जानकारी के अलावा फिक्स्ड डिपॉजिट की सारी जानकारी आप बैंक की अधिकारिक वेबसाइट पर ले सकते है.

ये भी पढ़ें: फिक्स्ड डिपाजिट(FD) क्या है?

आइये जानते हैं की अलग-अलग समय अवधि के लिए कोटक महिंद्रा में FD रेट क्या है?

Kotak Mahindra FD Interest Rates

अवधि ब्याज दरें %
7 दिन से 24 दिन 2.75%
15 दिन से 30 दिन 3.00%
31 दिन से 45 दिन 3.24%
46 दिन से 90 दिन 3.50%
90 दिन से 120 दिन 4.00%
121 दिन 179 दिन 4.24%
180 दिन 363 दिन 5.75%
364 दिन 6.00%
365 दिन से 389 दिन 6.75%
390 दिन से 23 महीने7.00%
23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम 6.50%
2 साल से लेकर 3 साल से कम 6.40%
3 साल से लेकर 4 साल से कम 6.30%
4 साल से लेकर 5 साल से कम 6.25%
5 साल से 10 साल से तक 6.25%

ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ़ बड़ोदा ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें

सीनियर सिटिजन्स को इतना मिलेगा रिटर्न

आम निवेशक के लिए कोटक महिंद्रा बैंक में 365 दिन से 23 महीनें के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7% का रिटर्न मिलेगा लेकिन सीनियर सिटिजन के लिए यही ब्याज दरें 7.50 तक मिलेगा.

Leave a Comment