Yes Bank FD Interest Rates 2023: प्राइवेट सेक्टर की यस बैंक ने FD में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए खजाने का दरवाजा खोल दिया है, बैंक ने 2 करोड़ से कम राशि पर फिक्स्ड डिपॉजिट(FD) में निवेश पर ब्याज दरों में इजाफ़ा किया है, यस बैंक की स्पेशल एफ़डी स्कीम के तहत् जो भी निवेशक निवेश करेगा उसको 8 फ़ीसदी का रिटर्न मिलेगा. यस बैंक की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये ब्याज दरें 3 जनवरी 2023 से लागू हो चुकी है.

यस बैंक स्पेशल FD स्कीम पर इतना मिलेगा ब्याज
यस बैंक की स्पेशल एफ़डी स्कीम के माध्यम से निवेशकों को सालाना 8 फ़ीसदी की ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा, जिसके जरिये 15 महीनों की FD कराने पर आम निवेशकों को 7.25 फ़ीसदी का रिटर्न मिलेगा और वहीँ पर यदि सीनियर सिटीजन की बात करें तो 15 महीनों की एफ़डी पर 7.75 फ़ीसदी की ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा. अब अगर आम निवेशक अपनी एफ़डी 30 महीनों के लिए करवाता है तो उसे 7.50 फ़ीसदी की ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा. जबकि सीनियर सिटीजन को 8 फ़ीसदी की ब्याज दर से तगड़ा रिटर्न मिलेगा.
ये भी पढ़ें: जानिये बैंक ऑफ़ बड़ोदा ने FD पर ब्याज दरों को कितना बढ़ाया
Yes Bank FD Interest Rates 2023
अवधि | ब्याज दरें % में (आम निवेशकों के लिए) |
---|---|
7 दिन से 14 दिन | 3.25 |
15 दिन से 45 दिन | 3.70 |
46 दिन से 90 दिन | 4.10 |
91 दिन से 180 दिन | 4.75 |
181 दिन से 271 दिन | 5.75 |
272 दिन से लेकर 1 वर्ष से कम | 6.00 |
1 वर्ष से 120 महीनो के लिए | 7.00 |
ये भी पढ़ें: जानिये SBI में एफ़डी कराने पर कितना मिलेगा ब्याज