
SBI Fixed Deposit Interest Rates: बिना किसी जोख़िम के जब निवेश की बात आती है तो लोग बैंक में FD (Fixed Deposit) में बिना किसी डर भय के निवेश करते हैं, फिक्स्ड डिपॉजिट(एफ़डी) में निवेश इसलिए जोख़िम से बाहर है क्योंकि पब्लिक सेक्टर या फिर प्राइवेट सेक्टर की बैंकें सरकार की निगरानी में होती है, देश की क़रीब हर बैंकें एफ़डी की सुविधा देती हैं, ऐसे में पब्लिक सेक्टर और देश की सबसे बड़ी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए FD के ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है, बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट में 15 बेसिस पॉइंट से लेकर 25 बेसिस पॉइंट का इजाफ़ा किया है.
एसबीआई एफ़डी ब्याज दर (SBI FD Interest Rates 2023)
एसबीआई ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट में 2 करोड़ रूपए के FD ब्याज दरों में इजाफ़ा किया है, बैंक अब 211 दिनों से लेकर 1 वर्ष की अवधि के लिए एफ़डी पर ब्याज दरों को बढ़ाते हुए 5.50 फ़ीसदी की जगह पर 5.75 फ़ीसदी की ब्याज दर दी है. वही पर बैंक ने 1 वर्ष से ऊपर और 2 वर्ष से कम अवधि के लिए FD पर ब्याज दरों में 70 बेसिस पॉइंट का इजाफ़ा करते हुए 6.780 फ़ीसदी कर दिया है, जो की पहले 6.10 फ़ीसदी की ब्याज दर थी. इसके साथ भारतीय स्टेट बैंक ने 2 वर्ष से ऊपर और 3 वर्ष से कम की अवधि के लिए 25 बेसिस पॉइंट को बढ़ाते हुए 7.00 फ़ीसदी कर दिया है. वहीँ पर अगर आप 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष से कम अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तो 6.50 फ़ीसदी का ब्याज दर मिलेगा.
आइये इन सभी ब्याज दरों को अवधि के हिसाब से पूरा डिटेल्स जानते हैं.
अवधि | एफ़डी पर ब्याज दर पब्लिक के लिए (% में) |
---|---|
7 दिन से 45 दिन | 3.00 |
46 दिन से 179 दिन | 4.50 |
180 दिन से 210 दिन | 5.25 |
211 दिन से 1 वर्ष से कम | 5.75 |
1 वर्ष से लेकर 2 वर्ष से कम | 6.80 |
2 वर्ष से लेकर 3 वर्ष से कम | 7.00 |
3 वर्ष से लेकर 5 वर्ष से कम | 6.50 |
5 वर्ष से 10 वर्ष तक | 6.50 |
ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ़ बड़ोदा ने एफ़डी की ब्याज दरों में किया इजाफ़ा
अवधि | एफ़डी पर नई ब्याज दर सीनियर सिटीजन के लिए (% में) |
---|---|
7 दिन से 45 दिन | 3.50 |
46 दिन से 179 दिन | 5.00 |
180 दिन से 210 दिन | 5.75 |
211 दिन से 1 वर्ष से कम | 6.25 |
1 वर्ष से लेकर 2 वर्ष से कम | 7.30 |
2 वर्ष से लेकर 3 वर्ष से कम | 7.50 |
3 वर्ष से लेकर 5 वर्ष से कम | 7.00 |
5 वर्ष से 10 वर्ष तक | 7.50 |
ये भी पढ़ें: पंजाब नेशनल बैंक ने एफ़डी पर ब्याज दरों को कितना बढ़ाया
इसके साथ SBI ने सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल एफ़डी स्कीम SBI Wecare Deposit पर भी ब्याज दरों में इजाफ़ा किया है. इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन के लिए 5 से लेकर 10 वर्ष से कम की अवधि वाले फिक्स्ड डिपाजिट पर 7.25 फ़ीसदी का ब्याज मिलेगा. SBI Wecare Deposit स्कीम को 30 जून 2023 तक बढ़ा दिया गया है.